December 2023 Current Affairs – Latest and Best Daily Current Affairs 2024-25 for UPSC IAS/PCS, Banking, IBPS, SSC, Railway, UPPSC, RPSC, BPSC, BPSC TEACHER , MPPSC, TNPSC, MPSC, and other competition exams.
December 2023 Monthly Current Affairs के महत्वपूर्ण प्रश्न का PDF Download लिंक निचे हैं |

December Monthly Current Affairs 2023
51. दिसंबर 2023 में, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने किस हवाई अड्डे को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा घोषित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है?
In December 2023, the Union Cabinet has approved the proposal to declare which airport as an international airport?
A. तिरुपति हवाई अड्डा
B. डिब्रूगढ़ हवाई अड्डा
C. सूरत हवाई अड्डा
D. हिसार हवाई अड्डा
Important Point –
- केंद्रीय मंत्रिमंडल ने सूरत हवाईअड्डे को अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा घोषित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।
- यह रणनीतिक कदम अभूतपूर्व आर्थिक क्षमता को अनलॉक करने का वादा करता है, सरकार की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है, सूरत हवाई अड्डा न केवल अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए प्रवेश द्वार बनेगा, बल्कि संपन्न हीरा और कपड़ा उद्योगों के लिए निर्यात-आयात संचालन की सुविधा भी प्रदान करेगा।
52. भारतीय सशस्त्र बल में भारत की पहली महिला सहायक-डी-कैंप (एडीसी) के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
Who has been appointed as India’s first woman Aide-de-Camp (ADC) in the Indian Armed Forces?
A. मनीषा पाढ़ी
B. मिनाक्षी सिंह
C. शिवांगी चौहान
D. अभिलाषा रानी
Important Point –
- वायु सेना (आईएएफ) की महिला अधिकारी स्क्वाड्रन लीडर मनीषा पाढ़ी को भारतीय सशस्त्र बल में भारत की पहली महिला सहायक-डी-कैंप (एडीसी) के रूप में नियुक्त किया गया है।
- स्क्वाड्रन लीडर मनीषा पाढ़ी को मिजोरम के राज्यपाल डॉ. हरि बाबू कंभमपति ने एड-डी-कैंप (एडीसी) नियुक्त किया।
53. किस देश की टीम ने पहली बार अंडर-19 एशिया कप जीता है?
Which team has won the Under-19 Asia Cup for the first time?
A. भारत
B. नेपाल
C. बांग्लादेश
D. UAE
Important Point
- बांग्लादेश टीम ने अंडर-19 एशिया कप का खिताब पहली बार अपने नाम कर लिया।
अंडर-19 एशिया कप के बारे में
- एसीसी अंडर-19 एशिया कप-8-17 दिसंबर 2023
- आयोजन – संयुक्त अरब अमीरात
- चैंपियंस – बांग्लादेश (पहला खिताब)
- उपविजेता – संयुक्त अरब अमीरात
54. IPL के इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी कौन बने है?
Who became the most expensive player in the history of IPL?
A. ट्रेविस हेड (ऑस्ट्रेलिया)
B. मिशेल स्टार्क (ऑस्ट्रेलिया)
C. पेट कमिंस (ऑस्ट्रेलिया)
D. सैम करन (इंग्लैंड)
Important Point –
- ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क आईपीएल इतिहास में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।
- आईपीएल 2024 की नीलामी में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने 24.75 करोड़ में खरीदा है।
55. राष्ट्रीय उपभोक्ता अधिकार दिवस प्रतिवर्ष कब मनाया जाता है?
When is National Consumer Rights Day celebrated every year?
A. 24 दिसबंर
B. 23 दिसंबर
C. 20 दिसंबर
D. 19 दिसबंर
Important Point
- राष्ट्रीय उपभोक्ता अधिकार दिवस प्रतिवर्ष 24 दिसंबर को मनाया जाता है।
उपभोक्ता अधिकार क्या हैं?
- उपभोक्ता अधिकारों का अर्थ है कि, दुनिया भर में प्रत्येक उपभोक्ता या खरीदार को खरीदी गई या उपयोग में लाई जाने वाली वस्तुओं और सेवाओं की गुणवत्ता, शुद्धता, कीमत और मानक के बारे में जानकारी प्राप्त करना।
Note : विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस प्रत्येक वर्ष 15 मार्च को मनाया जाता है।
Current affairs December 2023
56. देशभर में राष्ट्रीय किसान दिवस कब मनाया जाता है?
When is National Farmers Day celebrated across the country?
A. 22 दिसबंर
B. 23 दिसंबर
C. 20 दिसंबर
D. 19 दिसबंर
Important Point –
- भारत में हर साल 23 दिसंबर को राष्ट्रीय किसान दिवस मनाया जाता है। किसान दिवस चौधरी चरण सिंह की जयंती की याद में मनाया जाता है।
- चौधरी चरण सिंह भारत के 5वें प्रधानमंत्री थे।
- थीम – ‘सतत खाद्य सुरक्षा और लचीलेपन के लिए स्मार्ट समाधान प्रदान करना’
57. मणिपुर ने निमोनिया से निपटने के लिए किस अभियान को शुरू किया है ? Which campaign is started by Manipur to combat pneumonia?
A. SAKSHAM अभियान
B. SAANS अभियान
C. SAATHI अभियान
D. SAMAR अभियान
Important Point –
- मणिपुर में, राज्य के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. सपम रंजन सिंह ने इंफाल में SAANS अभियान 2023-24 का उद्घाटन किया।
- ‘SAANS’ – “Social Awareness and Action to Neutralize Pneumonia”
- हर साल, निमोनिया के खिलाफ त्वरित कार्रवाई के लक्ष्य के साथ राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में इसे लागू किया जाता है।
- लक्ष्य – निमोनिया के कारण होने वाली बाल मृत्यु दर को कम करना है। जो हर साल, पाँच साल से कम उम्र के बच्चों की होने वाली कुल मृत्यु का लगभग 15% है।
58. किस व्यक्ति को भूटान के नेशनल ऑर्डर ऑफ मेरिट (NOM) गोल्ड से सम्मानित किया गया है ?
Which person has been awarded by the National Order of Merit (NOM) Gold of Bhutan?
A. डॉ सत्यपाल मलिक
B. डॉ रामप्रसाद यादव
C. डॉ. पूनम खेत्रपाल सिंह
D. डॉ. पूनम शर्मा
Important Point –
- भूटान में सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाओं में उनके उत्कृष्ट योगदान की उल्लेखनीय मान्यता में, विश्व स्वास्थ्य संगठन दक्षिण-पूर्व एशिया की क्षेत्रीय निदेशक डॉ. पूनम खेत्रपाल सिंह को भूटान के नेशनल ऑर्डर ऑफ मेरिट गोल्ड से सम्मानित किया गया है।
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के बारे में
- मुख्यालय : जिनेवा, स्विट्जरलैंड
- स्थापना : 7 अप्रैल 1948
- मूल संगठन : संयुक्त राष्ट्र
- महानिदेशक : डॉ. टेड्रोस एडनोम घेब्रेयसस
59. पहला विश्व बास्केटबॉल दिवस कब मनाया गया था?/When was the First World Basketball Day 2023 celebrated?
A. 20 दिसंबर
B. 21 दिसंबर
C. 19 दिसंबर
D. 16 दिसंबर
Important Point-
- 21 दिसंबर 2023 को प्रथम ‘विश्व बास्केटबॉल दिवस’ के रूप में मनाया गया।
- विश्व बास्केटबॉल दिवस की घोषणा 25 अगस्त, 2023 को संयुक्त राष्ट्र ने की थी।
- विश्व बास्केटबॉल दिवस 2023 की थीम ‘बास्केटबॉल : बेहतर भविष्य के लिए एक स्थायी विरासत तैयार करना’
Current affairs 2023 in hindi pdf
60. खेलो इंडिया गेम्स 19 से 31 जनवरी, 2024 तक किस राज्य में आयोजित किए जाएंगे? / In which state the Khelo India Games will be held from January 19 to 31, 2024?
A. तमिलनाडु
B. केरल
C. उड़ीसा
D. कर्नाटक
Important Point –
- खेलो इंडिया गेम्स अगले महीने तमिलनाडु में 19 से 31 जनवरी तक आयोजित होंगे।
- राज्य सरकार के अनुसार, इन खेलों का आयोजन राजधानी चैन्नई, कोयम्बतूर, मदुरै और त्रिची में होगा।
- पहली बार, खेलो इंडिया गेम्स में स्क्वैश को शामिल किया गया है।
61. किस केंद्र शासित प्रदेश में “आनंद विवाह अधिनियम” लागू किया गया है? In which Union Territory “Anand Marriage Act” has been implemented recently?
A. लद्दाख
B. जम्मू और कश्मीर
C. पुडुचेरी
D. नई दिल्ली
Important Point
- आनंद विवाह अधिनियम का संबंध सिख समुदाय में होने वाली शादी से है।
- संसद द्वारा यह अधिनियम वर्ष 2012 में पारित किया गया था।
- उस समय यह जम्मू – कश्मीर को छोड़कर सभी राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों में लागू था।
- दिसंबर, 2023 में यह अधिनियम जम्मू कश्मीर में भी लागू हो गया है।
- सिख समुदाय में इसे ‘आनंद कारज’ के नाम से भी जाना जाता है।
- इसका अर्थ है ‘खुशी की ओर कार्य करना’ या ‘खुशहाल जीवन की ओर कार्य करना’।
62. संसद ने 125 साल पुराने किस अधिनियम को बदलने के लिए विधेयक पारित किया? / Parliament passed a bill to replace which Act that was 125-year-old?
A. भारतीय डाकघर अधिनियम
B. भारतीय न्याय अधिनियम
C. सर्व शिक्षा अधिनियम
D. भारतीय रेल अधिनियम
Important Point
- लोकसभा ने 18 दिसंबर को डाकघर विधेयक, 2023 (Post Office Bill) पारित कर दिया, जिसने 1898 के पुराने भारतीय डाकघर अधिनियम (Indian Post Office Bill) की जगह लेते हुए नए युग की शुरुआत की।
63. किस राज्य में अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है? In which state is the International Geeta Mahotsav being organized?
A. हरियाणा
B. उत्तर प्रदेश
C. तमिलनाडु
D. पंजाब
Important Point
- अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन 24 दिसंबर तक किया जा रहा है।
- इस महोत्सव का आयोजन हरियाणा के कुरुक्षेत्र में किया जा रहा है।
- देश के उप राष्ट्रपति जगदीप धनकड़ द्वारा इस महोत्सव का उद्घाटन किया गया।
- महोत्सव की थीम – ‘वसुधैव कुटुम्बकमः श्रीमद्भागवत गीता और वैश्विक एकता’
- इस महोत्सव में असम को मुख्य भागीदार राज्य बनाया गया है।
- अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव की शुरुआत वर्ष 1989 में हुई थी।
64. G20 इनिशिएटिव शिखर सम्मेलन में ग्लोबल आइकन अवार्ड से किसे सम्मानित किया गया है?
Who has been honored with the Global Icon Award at the G20 Initiative Summit?
A. डॉ. श्रीनिवास नायक धारावथ
B. डॉ. पूनम यादव
C. डॉ. सत्यपाल मलिक
D. डॉ. जतिन जिंदल
Important Point –
- रियल विज़न होम्स प्राइवेट लिमिटेड के अध्यक्ष डॉ. श्रीनिवास नाइक धारावथ को श्रीलंका के कोलंबो में जी20 इनिशिएटिव शिखर सम्मेलन में ग्लोबल आइकन अवार्ड से सम्मानित किया गया है।
- शिखर सम्मेलन की थीम के अनुरूप, हैशटैग #NAAM200 श्रीलंका में भारतीयों की 200वीं वर्षगांठ के स्मरणोत्सव का प्रतीक है।
65. उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहाँ अटल स्वास्थ्य मेले का उद्घाटन किया है ?
Where has Vice President Jagdeep Dhankhar inaugurated the Atal Health Fair?
A. जयपुर
B. लखनऊ
C. नई दिल्ली
D. भोपाल
Important Point –
- उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने दो दिवसीय अटल स्वास्थ्य मेले का उद्घाटन किया
- अटल जी की जयंती पर शहर के लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कई साल से लखनऊ में बड़े स्तर पर स्वास्थ्य मेला लगाया जाता है।
66. तीसरी बार मिस्र के राष्ट्रपति कौन बने है ? / Who has become the President of Egypt for the third time?
A. बेंजामिन नेतन्याहू
B. पुष्प कमल दहल
C. अब्देल फतह अल-सीसी
D. जो बिडेन
Important Point –
मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी लगातार तीसरी बार मिस्र के राष्ट्रपति के रूप में चुने गए हैं।
अल-सीसी लगातार तीसरे कार्यकाल के लिए छह वर्षों तक और सत्ता में रहेंगे।
मिस्र के बारे में
- राजधानी : काहिरा
- मुद्रा : मिस्री पाउंड
- राष्ट्रपति : अब्देल फतह अल-सीसी
67. किस भारतीय ने अंटार्कटिका की सबसे ऊंची चोटी ‘माउंट विंसन’ पर सफल चढ़ाई की है?
Which Indian has successfully climbed Antarctica’s highest peak ‘Mount Vinson’?
A. अंशू जामसेंपा
B. अरुणिमा सिन्हा
C. शेख हसन खान
D. कामी शेरपा
Important Point-
- केरल सरकार के 36 वर्षीय कर्मचारी शेख हसन खान ने अंटार्कटिका की सबसे ऊंची चोटी माउंट विंसन पर चढ़ाई की।
- यह पांचवीं चोटी है जिसे शेख हसन खान ने फतह किया है।
- माउंट विंसन के अलावा, शेख हसन खान ने चार अन्य सबसे ऊंची चोटियों – माउंट एवरेस्ट (एशिया), माउंट डेनाली (उत्तरी अमेरिका), माउंट किलिमंजारो (अफ्रीका), और माउंट एल्ब्रस (यूरोप) पर चढ़ाई की है।
- अभियान का उद्देश्य – अंटार्कटिका में हो रहे जलवायु परिवर्तन के बारे में जागरूकता फैलाना है।
68. प्रथम खेलो इंडिया पैरा गेम्स में किस राज्य ने सर्वाधिक पदक जीते हैं?
Which state won the most medals in the first Khelo India Para Games?
A. उत्तर प्रदेश
B. हरियाणा
C. पंजाब
D. महाराष्ट्र
Important Point-
- पहली बार आयोजित खेलो इंडिया पैरा गेम्स में हरियाणा राज्य सर्वाधिक पदक हासिल कर पदक तालिका में शीर्ष पर रहा।
- खेलो इंडिया पैरा गेम्स की शुरुआत 10 दिसंबर को नई दिल्ली में हुई थी.
- पहले स्थान पर – हरियाणा (40 स्वर्ण, 39 रजत और 26 कांस्य)
- दूसरे स्थान पर – उत्तर प्रदेश (25 स्वर्ण, 23 रजत और 14 कांस्य)
- तीसरे स्थान – तमिलनाडु (20 स्वर्ण, 8 रजत और 14 कांस्य)
69. संयुक्त राष्ट्र द्वारा किस वर्ष को अंतर्राष्ट्रीय कैमलिड्स वर्ष घोषित किया गया है?
Which year has been declared as the International Year of Camelids by the United Nations?
A. 2024
B. 2023
C. 2025
D. 2026
Important Point –
- संयुक्त राष्ट्र ने दुनिया भर के लोगों के जीवन में कैमलिड्स के महत्व को उजागर करने के लिए वर्ष 2024 को अंतर्राष्ट्रीय कैमलिड्स वर्ष घोषित किया है।
अंतर्राष्ट्रीय कैमलिड्स वर्ष 2024 का उद्देश्य:-
- कैमलिड्स की अप्रयुक्त क्षमता के बारे में जागरूकता बढ़ाना और अनुसंधान, क्षमता विकास और नवीन प्रथाओं तथा प्रौद्योगिकियों के उपयोग के माध्यम से कैमलिड्स क्षेत्र में निवेश बढ़ाने का प्रयास करना है।
- कैमलिड्स के बारे में:- यह ऊँट विश्व के 90 से अधिक देशों में पाए जाते हैं।
December 2023 Monthly Current Affairs
70. भारत का पहला शीतकालीन वैज्ञानिक अभियान किस शहर से शुरू किया गया है?
India’s first winter scientific expedition has been launched from which city?
A. नई दिल्ली
B. सूरत
C. साँची
D. भोपाल
Important Point –
- केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्री किरेन रिजिजू ने 18 दिसंबर, 2023 को नई दिल्ली में पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय मुख्यालय से आर्कटिक के लिए भारत का पहला शीतकालीन वैज्ञानिक अभियान शुरू किया।
- अभियान का उद्देश्य नॉर्वे के स्वालबार्ड में स्थित भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन हिमाद्रि को पूरे साल संचालित रखना है।
71. दिवंगत वाइस एडमिरल बेनॉय रॉय चौधरी की ओर से किस नौसेना प्रतिष्ठान को ‘वीर चक्र’ प्राप्त हुआ है?
Which naval establishment has received the ‘Vir Chakra’ on behalf of Late Vice Admiral Benoy Roy Chowdhury?
A. INS शिवाजी
B. INS सह्याद्री
C. INS सुवर्ण
D. INS तलवार
Important Point –
- आईएनएस शिवाजी ने 1971 युद्ध के नायक रहे दिवंगत वाइस एडमिरल बेनॉय रॉय चौधरी को दिया गया मूल ‘वीर चक्र’ प्राप्त किया।
वीर चक्र पुरस्कार के बारे में: –
- ‘वीर चक्र’ युद्धकाल में सैन्य वीरता के लिए दिया जाने वाला पुरस्कार है। यह पुरस्कार युद्ध के दौरान जमीन, हवा या समुद्र में किसी सैन्यकर्मी द्वारा किये गए वीरता के कार्यों के लिए प्रदान किया जाता है।
72. एक साल में 100 मिलियन यात्रियों को ले जाने वाली पहली भारतीय एयरलाइन कंपनी कौन बनी है ?
Which become the first Indian airline company to carry 100 million passengers in a year?
A. इंडिगो
B. एयर इंडिया
C. स्पाइस जेट
D. विस्तार
Important Point –
- भारत की पसंदीदा वाहक इंडिगो ने एक कैलेंडर वर्ष में 100 मिलियन यात्रियों को ले जाने वाली पहली भारतीय एयरलाइन बनकर इतिहास रच दिया
- इसके साथ ही वह दुनिया की दिग्गज एयरलाइन्स में शामिल हो गई.
इंडिगो के बारे में
- स्थापना : 8 अप्रैल 2006
- मुख्यालय : गुड़गांव (हरियाणा, भारत)
73. अंतरराष्ट्रीय टेबल टेनिस महासंघ फाउंडेशन की सदस्य के रूप में शामिल होने वाली पहली भारतीय महिला कौन बनी है?
Who has become the first Indian woman to be included as a member of the International Table Tennis Federation Foundation?
A. वीटा दानी
B. जया वर्मा सिन्हा
C. गीता गोपीनाथ
D. अरुणिमा सिन्हा
Important Point –
- खेल परोपकारी और उद्यमी बीटा दानी अंतर्राष्ट्रीय टेबल टेनिस महासंघ (आईटीटीएफ) फाउंडेशन में गवर्निंग बोर्ड के सदस्य के रूप में शामिल होने वाली पहली भारतीय बन गई
International Table Tennis Federation
- स्थापना – 1924
- मुख्यालय – लॉसेन, स्विट्जरलैंड
- अध्यक्ष – पेट्रा सोर्लिंग
74. WHO की रिपोर्ट के अनुसार किस देश में 10 लाख से अधिक बच्चे कपोषण का सामना कर रहे हैं ?
According to WHO report, in which country more than 10 lakh children are facing malnutrition?
A. साउथ अफ्रीका
B. अफगानिस्तान
C. मालदीव
D. बांग्लादेश
Important Point –
- विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने चेतावनी जारी करते हुए खुलासा किया है कि अफगानिस्तान में दस लाख से अधिक बच्चे वर्तमान में गंभीर कुपोषण से जूझ रहे हैं।
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के बारे में
- मुख्यालय : जिनेवा, स्विट्जरलैंड
- स्थापना : 7 अप्रैल 1948
- मूल संगठन : संयुक्त राष्ट्र
- महानिदेशक : डॉ. टेड्रोस एडनोम घेन्येयियस
75. दुनिया के पहले पोर्टेबल अस्पताल ‘आरोग्य मैत्री एड क्यूब’ का अनावरण कहाँ किया गया है ?
Where has the world’s first portable hospital ‘Arogya Maitri Aid Cube’ been unveiled?
A. गुरुग्राम (हरियाणा)
B. पटना (बिहार)
C. पणजी (गोवा)
D. शिलांग (मेघालय)
Important Point –
- इसे प्रोजेक्ट भीष्म (Bharat Health Initiative for Sahyog Hita and Maitri) के तहत स्वदेशी रूप से डिजाइन किया गया है
- यह एक ऐसा आपदा अस्पताल है, जिसमें ऑपरेशन थियेटर से लेकर एक्सरे और रक्त नमूनों की जांच के लिए प्रयोगशाला और वेंटिलेटर तक शामिल है
- इसे आरोग्य मैत्री का नाम दिया है, और बॉक्स को आरोग्य मैत्री क्यूब नाम दिया है
76. किसने पहला सीनियर नेशनल स्नूकर खिताब जीता है ? Who has won the first Senior National Snooker title?
A. हुसैन खान
B. पारस गुप्ता
C. सौरव कोठारी
D. हेमन्त शर्मा
77. भारत सरकार ने दिल्ली-मेरठ रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम कॉरिडोर के लिए किसके साथ ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं?
With whom the Government of India has signed a loan agreement for the Delhi-Meerut Regional Rapid Transit System Corridor?
A. न्यू डेवलपमेंट बैंक
B. विश्व बैंक
C. एशियाई विकास बैंक
D. संयुक्त राष्ट्र
Important Point-
- भारत सरकार और एशियाई विकास बैंक ने दिल्ली-मेरठ रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम कॉरिडोर के लिए 37 बिलियन जापानी येन के ऋण पर हस्ताक्षर किए हैं।
- इसके तहत 82 किमी लंबा दिल्ली-मेरठ रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) कॉरिडोर विकसित किया जा रहा है।
78. इंटरपोल ने मानव तस्करी के विरुद्ध कौन सा अभियान चलाया है?
Which campaign has Interpol recently launched against human trafficking?
A. ऑपरेशन दोस्त
B. ऑपरेशन अजय
C. ऑपरेशन स्टॉर्म मेकर्स II
D. ऑपरेशन करुणा
Important Point –
- मानव तस्करी को रोकने के लिए Operation Storm Makers II चलाया गया है।
इंटरपोल के बारे में
- स्थापना : 7 सितंबर 1923
- मुख्यालय : लियोन, फ़्रांस
Note : कौन सा अधिनियम मानव तस्करी को रोकता है? – अनुच्छेद 23
79. किस राज्य के मुख्यमंत्री ने ‘डोरस्टेप सेवाओं’ के लिए योजना शुरू की है ? The Chief Minister of which state has launched the scheme for ‘doorstep services’?
A. पंजाब
B. ओडिशा
C. आंध्र प्रदेश
D. गुजरात
Important Point-
- आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान ने लुधियाना से ‘मान सरकार, तुहाडे द्वार’ योजना की शुरुआत की।
- दोनों नेताओं ने डोरस्टेप ऑपरेटर्स को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
- इस योजना के तहत पंजाब की जनता को 43 प्रकार की सरकारी सेवाओं का लाभ घर बैठे मिलेगा।
Current affairs questions and answers
80. निम्नलिखित में से कौन-सा देश 1 जनवरी 2024 से पेट्रोलियम निर्यातक देशों के संगठन (OPEC) समूह को छोड़ देगा?
Which of the following countries will leave the Organization of the Petroleum Exporting Countries (OPEC) group with effect from January 1, 2024?
A. ईरान
B. सऊदी अरब
C. इराक
D. अंगोला
Important Point
- अफ्रीका के दूसरे सबसे बड़े तेल उत्पादक अंगोला ने उत्पादन उद्देश्यों पर मतभेदों के कारण ओपेक से हटने की घोषणा की है,
ओपेक (OPEC) के बारे में
- सऊदी अरब, कुवैत, वेनेजुएला, ईरान और इराक ने ओपेक बनाया।
- अंगोला 2007 में संगठन का सदस्य बना।
- यह एक स्थायी अंतरसरकारी संगठन है जिसकी स्थापना सितंबर 1960 में बगदाद सम्मेलन में हुई थी
- अस्तित्व के पहले पांच वर्षों में, ओपेक का मुख्यालय जिनेवा, स्विट्जरलैंड में था। • 1 सितंबर, 1965 को इसे ऑस्ट्रिया के विएना में स्थानांतरित कर दिया गया।
81. किस राज्य में भारत की सबसे तेज सौर इलेक्ट्रिक नाव बाराकुडा लांच की गयी है ? Where India’s fastest solar electric boat Barracuda has been launched?
A. कर्नाटक
B. केरल
C. उत्तर प्रदेश
D. गुजरात
Important Point-
- ‘बाराकुडा’ देश की सबसे तेज सौर-इलेक्ट्रिक नाव है।
- इस अत्याधुनिक नाव को मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स और नेवल्ट ने संयुक्त रूप से विकसित किया है।
- यह नाव केरल के अलाप्पुझा में नवगाथी पनावली यार्ड से लॉन्च की गई।
- बाराकुडा का नाम तेज लंबी मछली के नाम पर रखा गया है।
82. गोवा का मुक्ति दिवस कब मनाया जाता है? When the Liberation Day of Goa is celebrated?
A. 19 दिसंबर
B. 18 दिसंबर
C. 15 दिसंबर
D. 10 दिसंबर
Important Point
- गोवा मुक्ति दिवस हर वर्ष 19 दिसंबर को मनाया जाता है।
- इस दिन वर्ष 1961 में पुर्तगाली शासन से गोवा को मुक्त कराया
- 18 दिसंबर 1961 को ऑपरेशन विजय के अंतर्गत भारत ने गोवा मुक्त कराने के लिए सैन्य अभियान चलाया
गोवा के बारे में
- राजधानी : पणजी
- राज्यपाल : P S श्रीधरन पिल्लई
- मुख्यमंत्री : प्रमोद सावंत
83. किस देश के शासक ‘शेख नवाफ़ अल-अहमद अल-सबा’ का 86 वर्ष की आयु में निधन हो गया है?
Which country’s ruler ‘Sheikh Nawaf Al-Ahmad Al-Sabah’ has passed away at the age of 86?
A. सऊदी अरब
B. ईरान
C. कुवैत
D. इराक
Important Point-
- कुवैत के शासक, 86 वर्षीय शेख नवाफ अल अहमद अल सबा का निधन हो गया
- कुवैत के शासक का पद संभालने की कतार में अब शेख मेशाल अल अहमद अल जाबेर है।
कुवैत के बारे में
- राजधानी : कुवैत शहर
- मुद्रा : कुवैती दीनार
84. विजय हजारे ट्रॉफी 2023 – 24 किसने जीती है ?
Who has won the Vijay Hazare Trophy 2023-24?
A. मध्य प्रदेश
B. हरियाणा
C. उत्तराखंड
D. दिल्ली
Important Point-
- राजकोट (गुजरात) के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में हरियाणा ने राजस्थान को 30 रन से हराकर विजय हजारे ट्रॉफी 2023 का खिताब अपने नाम किया।
- हरियाणा की टीम पहली बार विजय हजारे ट्रॉफी जीतने में सफल रही।
विजय हजारे ट्रॉफी के बारे में
- शुरुआत साल 2002-03 में सीमित ओवरों के टूर्नामेंट के तौर पर हुई थी
- वर्ष 2007 में, प्रसिद्ध भारतीय क्रिकेटर विजय हजारे के सम्मान में इसका नाम बदलकर “विजय हजारे ट्रॉफी” कर दिया गया ।
- प्रतियोगिता भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) द्वारा आयोजित की जाती है।
- सबसे सफल टीम – तमिलनाडु (5 शीर्षक)
- 2022-23 विजेता – सौराष्ट्र
- 2023-24 विजेता – हरियाणा
85. ‘इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट फॉर द यूनिफिकेशन ऑफ प्राइवेट लॉ’ के लिए चुनी जाने वाली पहली भारतीय महिला कौन बन गई हैं?
Who has become the first Indian woman to be elected to the ‘International Institute for the Unification of Private Law’?
A. उमा शेखर
B. बानी शर्मा
C. जया वर्मा सिन्हा
D. शिवांगी चौहान
Important Point
- उमा शेखर प्रतिष्ठित रोम स्थित संगठन की गवर्निंग काउंसिल में पद संभालने वाली पहली भारतीय महिला बनीं।
UNIDROIT के बारे में:
- मुख्यालय : रोम, इटली
- सदस्यता : 65 राज्य
- गठन: 1926
- उद्देश्य : राज्यों और राज्यों के समूहों के बीच निजी, विशेष रूप से वाणिज्यिक, कानून के आधुनिकीकरण, सामंजस्य और समन्वय के तरीकों का अध्ययन करना है।
86. भारत ने स्वदेशी हाई स्पीड फ्लाईंग विंग मानव रहित हवाई वाहन (UAV) का सफल परीक्षण कहाँ किया गया है?
Where has India successfully tested the indigenous High Speed Flying Wing Unmanned Aerial Vehicle (UAV)?
A. ओडिशा
B. केरल
C. कर्नाटक
D. तेलंगाना
Important Point –
- रक्षा मंत्रालय ने कर्नाटक के चित्रदुर्ग स्थित एयरोनॉटिकल टेस्ट रेंज से एक स्वदेशी हाई-स्पीड फ्लाइंग-विंग मानव रहित हवाई वाहन (UAV) का सफल उड़ान परीक्षण किया गया।
- इसे रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) के एयरोनॉटिकल डेवलपमेंट एस्टेब्लिशमेंट की ओर से डिजाइन और विकसित किया गया है।
87. भारत किस देश के साथ संयुक्त वित्त तंत्र की मदद से 2027 तक अपनी सड़कों पर 50,000 इलेक्ट्रिक बसें लाने का लक्ष्य रखा है?
India aims to bring 50,000 electric buses on its roads by 2027 with the help of a joint finance mechanism with which country?
A. जापान
B. UK
C. अमेरिका
D. कनाडा
Important Point –
- भारत ने अमेरिका के साथ संयुक्त वित्त तंत्र की मदद से वर्ष 2027 तक अपनी सड़कों पर 50,000 इलेक्ट्रिक बसें लाने का लक्ष्य रखा है।
इलेक्ट्रिक वाहन (EV) के बारे में
- इलेक्ट्रिक वाहन ऐसे वाहन होते हैं जो आंतरिक दहन इंजन के बजाय इलेक्ट्रिक मोटर पर संचालित होते हैं जो ईधन और गैसों के मिश्रण को जलाकर बिजली उत्पन्न करता है।
88. भारत में “अल्पसंख्यक अधिकार दिवस” कब मनाया जाता है?
When is “Minority Rights Day” celebrated in India?
A. 10 दिसंबर
B. 15 दिसंबर
C. 18 दिसंबर
D. 11 दिसंबर
Important Point –
- भारत में, हर साल 18 दिसंबर को अल्पसंख्यक अधिकार दिवस मनाया जाता है।
- 2023, का विषय “विविधता का जश्न और समावेश”
- उद्देश्य – भारत के अल्पसंख्यकों की विविधता और समावेशिता को बढ़ावा देना है
89. शिक्षा के लिए प्रतिष्ठित रॉयल सोसाइटी ऑफ केमिस्ट्री के ‘न्योहोम पुरस्कार 2023’ से किसे सम्मानित किया गया है?
Who has been awarded the prestigious Royal Society of Chemistry’s ‘Nyholm Prize 2023’ for education?
A. पुष्पा भारती
B. सविता लाडेज
C. अरुधंती रॉय
D. सुधा मूर्ति
Important Point –
- रसायन विज्ञान शिक्षा में उनके उत्कृष्ट योगदान की एक महत्वपूर्ण मान्यता में, मुंबई के होमी भाभा सेंटर फॉर साइंस एजुकेशन, टाटा इंस्टीट्यूट से प्रोफेसर सविता लाडगे को शिक्षा के लिए प्रतिष्ठित रॉयल सोसाइटी ऑफ केमिस्ट्री के न्योहोम पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
Monthly current affairs 2023 pdf
90. किसने मेड फॉर इंडिया (KRUTRIM AI) का अनावरण किया है? Who has unveiled Made for India (KRUTRIM AI)?
A. आदित्य मित्तल
B. कैवल्य वोहरा
C. भाविश अग्रवाल
D. सुंदर पिचाई
Important Point –
- भाविश अग्रवाल द्वारा स्थापित नया कृत्रिम बुद्धिमत्ता उद्यम, Ola के सह- संस्थापक, ने बहुभाषी AI मॉडल का एक परिवार पेश किया है जो विशेष रूप से भारतीय पारिस्थितिकी तंत्र की विशिष्ट आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए तैयार किया गया है।
- क्रूट्रिम प्रो नाम के मॉडल को 22 भारतीय भाषाओं, भारत-प्रथम लागत संरचनाओं में सांस्कृतिक जुड़ाव और पहुंच पर जोर देना।
91. पीएम नरेंद्र मोदी ने किस शहर में काशी तमिल संगमम का दूसरा संस्करण लॉन्च किया है?
In which city has PM Narendra Modi launched the second edition of Kashi Tamil Sangamam?
A. दिल्ली
B. सूरत
C. जयपुर
D. वाराणसी
Important Point
- वाराणसी में, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने काशी तमिल के दूसरे संस्करण का उद्घाटन किया
- उद्देश्य – वाराणसी और तमिलनाडु के बीच सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ावा देना है।
- काशी तमिल संगमम का दूसरा संस्करण, दिसंबर 17 से 30, 2023 तक निर्धारित है
- काशी तमिल संगमम का पहला संस्करण 16 नवंबर से 16 दिसंबर, 2022 तक आयोजित किया गया था।
92. किसने ITF विश्व चैंपियन पुरस्कार 2023 जीता है ? Who has won the ITF World Champion Award 2023?
A. नोवाक जोकोविच
B. आर्यना सबालेंका
C. उपर्युक्त दोनों
D. इनमें से कोई नहीं
Important Point –
- सीज़न के सभी चार ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंटों में कम से कम सेमीफ़ाइनल तक पहुंचने वाले एकमात्र एकल खिलाड़ी होने के बाद नोवाक जोकोविच और आर्यना सबालेंका को अंतर्राष्ट्रीय टेनिस महासंघ के 2023 आईटीएफ विश्व चैंपियंस के रूप में सम्मानित किया गया।
- सर्बिया के स्टार टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच
- बेलारूस के स्टार टेनिस खिलाड़ी आर्यना सबालेंका
93. किसे विश्व एथलेटिक्स पुरस्कार से सम्मानित किया गया है ? Who has been honored with the World Athletics Award?
A. फेथ किपयेगॉन
B. नोआ लायल्स
C. A & B दोनों
D. कोई नहीं
Important Point –
- विश्व एथलेटिक्स द्वारा नूह लायल्स और फेथ किपयेगॉन को वर्ष के सर्वश्रेष्ठ ट्रैक एथलीट के खिताब से सम्मानित किया गया।
- अमेरिका के नूह लायल्स को सर्वश्रेष्ठ पुरुष ट्रैक एथलीट घोषित किया गया।
- केन्या के फेथ किपयेगॉन को सर्वश्रेष्ठ महिला ट्रैक एथलीट घोषित किया गया।
94. भौगोलिक सूचना प्रणाली (GIS) एप्लिकेशन ‘ग्राम मानचित्र’ किस मंत्रालय ने लॉन्च की है ?
Which ministry has launched the Geographic Information System (GIS) application ‘Gram Manchitra’?
A. नागरिक विमानन मंत्रालय
B. पंचायती राज मंत्रालय
C. ग्रामीण विकास मंत्रालय
D. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय
Important Point –
GIS Mobile Applications के बारे में
- यह एप्लीकेशन ग्राम पंचायतों को भू-स्थानिक तकनीक का उपयोग करके ग्राम पंचायत स्तर पर योजना बनाने में सुविधा और सहायता प्रदान करती है
95. डेकाकॉर्न बनने वाला पहला भारतीय ब्रांड कौन सा है?
Which is the first Indian brand to become Decacorn?
A. Unacademy
B. Zepto
C. IPL
D. Reliance
Important Point –
- डेकाकॉर्न कंपनी – ऐसी कंपनी होती है जिसकी वैल्यूएशन 10 अरब डॉलर ( करीब 83,400 करोड़ रुपए) के पार पहुंच जाता है
- IPL की वैल्यूएशन साल 2023 में 10.7 अरब डॉलर पहुंच चुकी है. साल 2022 में ये वैल्यूएशन सिर्फ 8.4 अरब डॉलर थी
96. अंतरराष्ट्रीय प्रवासी दिवस कब मनाया जाता है? When International Migrants Day is observed?
A. 18 दिसंबर
B. 14 दिसंबर
C. 11 दिसंबर
D. 10 दिसंबर
Important Point –
- अंतरराष्ट्रीय प्रवासी दिवस हर वर्ष 18 दिसंबर को बनाया जाता है।
- इसे संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी इंटरनेशनल ऑर्गनाइजेशन फॉर माइग्रेशन मनाता है।
- इस दिन दुनिया के प्रवासियों के विकास में योगदान को प्रोत्साहित करने के लिए मनाया जाता है।
इंटरनेशनल ऑर्गनाइजेशन फॉर माइग्रेशन के बारे में
- स्थापना : 6 दिसंबर 1951
- मुख्यालय : जेनेवा, स्विट्जरलैंड
- महानिदेशक : एंटोनियो विटोरिनो
97. संसद की सुरक्षा में चूक मामले में किसकी नेतृत्व में जांच कमेटी बनाई गई?
Under whose leadership was the inquiry committee formed into the lapse in security of Parliament?
A. अनीश दयाल सिंह
B. हरदीप सिंह पुरी
C. रामनाथ कोविन्द
D. द्रौपदी मुर्मू
98. ASEAN भारत बाजार महोत्सव का उद्घाटन कहाँ हुआ है ? Where the ASEAN India Market Festival was inaugurated?
A. ढाका
B. नई दिल्ली
C. बीजिंग
D. चेन्नई
Important Point-
- केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और जनजातीय मामलों के मंत्री श्री अर्जुन मुंडा ने नई दिल्ली में आसियान-भारत मोटा अनाज महोत्सव का उद्घाटन किया।
- इस उत्सव का उद्देश्य मोटा अनाज और मोटे अनाज से बने उत्पादों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और इनके लिए एक बड़ा बाजार स्थापित करना है।
99. कौन सी राज्य सरकार सभी जिलों में पीएम कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस स्थापित करेगी है?
Which state government will establish PM College of Excellence in all the districts?
A. पश्चिम बंगाल
B. सिक्किम
C. मध्य प्रदेश
D. आंध्र प्रदेश
Important Point
- मध्य प्रदेश की नई सरकार कुल 570 शासकीय महाविद्यालयों में से हर जिले में कॉलेज को ‘पीएम कॉलेज ऑफ एक्सिलेंस’ के रूप में उन्नत करेगी।
100. कौन-सा देश वर्ष 2024 का कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर वैश्विक भागीदारी (GPAI) सम्मलेन का प्रमुख अध्यक्ष है?
Which country is the main chair of the Global Partnership on Artificial Intelligence (GPAI) conference for the year 2024?
A. अर्जेंटीना
B. भारत
C. ऑस्ट्रेलिया
D. बेल्जियम
Important Point –
- भारत के प्रधान मंत्री द्वारा कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर वैश्विक भागीदारी शिखर सम्मेलन का उद्घाटन किया गया।
भारत वर्ष 2024 का GPAI सम्मलेन का प्रमुख अध्यक्ष है।
- GPAI 28 देशों का गठबंधन है।
- यूरोपीय संघ द्वारा GPAI की ‘नई दिल्ली घोषणा’ को अपनाया गया।
December 2023 Monthly Current Affairs के महत्वपूर्ण प्रश्न का PDF Download लिंक
| Get the Latest Updates On Mobile | Click Hear for Join Now |
|---|---|
| Telegram Channel | Join Now |
| Join Now | |
| Join Now |
Read Most View Article
- Art Of Teaching Pdf Download For Stet In Hindi | शिक्षण कला
- December 2023 Current Affairs pdf Download
- Current Affairs | Monthly Current Affairs In Hindi Pdf Download
- CTET Previous Year Question Papers With Solutions pdf Download
- CTET Paper 1 DECEMBER 2022 With Solution Pdf Download
- How to download CTET Question Paper 2022?